घेवर रेसिपी । घेवर रेसिपी Hindi में

घेवर क्या होता है?

घेवर रेसिपी, क्या आप के लिए भी घेवर शब्द बिल्कुल नया है? चिंता मत कीजिए आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा घेवर  रेसिपी के बारे में हर एक चीज़ बताने की कोशीश करेंगे।

घेवर भारत की बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई में से एक है जिसकों दूध द्वारा बनाया जाता है और ड्राई फ्रूट्स द्वारा सजाया जाता है।

माना जाता है कि भारत त्योहारों का देश है क्योंकि इसमें बहुत से त्योहार मनाए जाते हैं और हर त्योहार में मिठाई का सेवन जरूर किया जाता है।

क्योंकि घेवर एक बहुत ही स्वादिष्ट भारतीय मिठाई है जिसका कारण लोग इसे शुभ अफसरों और त्योहारों पर खाते है।

त्योहार जैसे की रक्षा बंधन, दिवाली, होली और बहुत कुछ।

घेवर कितने तरह के होते है?

भारत देश में कई प्रकार के घेवर बनाए व खाए जाते है जैसे कि:

  1. रबड़ी घेवर
  2. मलाई घेवर
  3. मावा घेवर
  4. केक घेवर
  5. चोक्लेट घेवर

घेवर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की सूची

घेवर का बेटर तैयार करने के लिए सामग्री:

  • ½ कप घी
  • बर्फ़ का टुकड़ा
  • 2 कप मैदा आटा
  • ½ कप दूध (ठंडा)
  • 3 कप पानी (ठंडा)
  • 1 चम्मच नींबू का रस

चीनी का घोल चाशनी बनाने के लिए सामग्री:

  • 1 कप चीनी
  • ¼ कप पानी

बाकी जरूरत में आनेवाली सामग्री:

  • तेल या फिर घी (घेवर को डीप फ्राई करने के लिए)
  • ड्राई फ्रूट्स: जैसे कि काजू, बादाम, किशमिश  (घेवर को गार्निश करने के लिए)
  • ¼ चम्मच इलायची पाउडर
  • सिल्वर वर्क (घेवर को गार्निश करने के लिए)

अब आपके पास वह सभी सामग्री की सूची मौजूद है जोकि आप को घेवर बनाने में सहायता करेंगी।

घर में घेवर बनाने से पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्री एकत्रित कर लें जिससे आपको घेवर बनाते समय कोई भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

ऊपर बताई गई सभी सामग्री किसी भी जनरल स्टोर या फिर किराने की दुकान से आप प्राप्त कर सकते हैं।

सभी सामग्री एकत्रित कर लेने के बाद अपने अगले भाग पर बढ़े जो की है घेवर बनाने की विधि।

घेवर बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें और उसमें ½ कप घी डालें।
  2. मिक्सिंग बाउल में घी डालने के बाद उसे बर्फ़ के टुकड़े के साथ रब करे।
  3. बर्फ़ के टुकड़े को गोलाई में रब करे जब तक घी गाड़ा और क्रीमी न हो जाए।
  4. 5-6 मिनट तक रब करने के बाद आप देख पाएंगे कि आपका घी सफेद होना शुरू हो जाएगा।
  5. घी सफेद हो जाने के बाद उसमें 2 कप मैदा ऐड करले।
  6. लोई को गुँधे न क्योंकि हमें उसका बेटर तैयार करना है।
  7. उसके बाद मिक्सिंग बाउल में ½ कप ठंडा दूध और मिलाले।
  8. बेटर को टाइट करने के लिए 1 कप ठंडा पानी भी डालें।
  9. मिक्सिंग बाउल में जरूरत के अनुसार पानी डालकर उसे 5 मिनट के लिए विस्क करें।
  10. उसके बाद 1 चम्मच नींबू का रस और ठंडा पानी ऐड करें।
  11. अब आपका घेवर बनाने के लिए बेटर बिल्कुल तैयार है। (उसको फ्राई करने तक फ्रिज में रखें)
  12. एक पैन ले ओर उसमें ¾ लेवल का घी गर्म कर लें। ध्यान रहे की पैन का (diameter-18cm, depth- 9cm होनी ज़रूरी है)
  13. जैसे ही तेल तेज गर्म हो जाए उसमें किसी बड़ी करचि की मदद से बेटर डाल ले। (ध्यान रहे बेटर डालते समय करचि ओर तेल में कम से कम 10cm की दूरी होनी ज़रूरी है)
  14. आप देख पाएँगे की बेटर फैलने लगेगा।
  15. उसके बाद ओर बेटर पहले की तरह ही डाले।
  16. पैन के साइज़ के हिसाब से पिछला स्टेप कम से कम 10 से 15 बार करे।
  17. ध्यान रहे की बीचमे छेद ज़रूर छोड़े।
  18. घेवर को मध्यम आँच पर सेके जब तक वह सुनहरे रंग का न हो जाए।
  19. चककु की मद्द से घेवर के किनारे पैन से छुड़ा ले ओर घेवर को तेल के अंदर धकेल ले।
  20. घेवर को तब तक तले जब तक तेल में से सारे बब्बलस ग़ायब न हो जाए।
  21. घेवर को अछे से तलने के बाद झाड़ कर एक साइड रख ले।

चीनी का घोल (चाशनी) तैयार करने के लिए:

  1. पैन में 1 कप चीनी ओर ¼ पानी ले।
  2. गैस को तेज़ करदे ओर चीनी को पानी में अछे से घोल लें। 
  3. 5 से 10 मिनट तक अछे से उबाले।

ओर इस प्रकार आपकी चीनी का घोल (चाशनी) बिलकुल तैयार है।

घेवर तैयार करने के लिए:

  1. अब चाशनी को पहले से तैयार घेवर के ऊपर डाले।
  2. घेवर को ड्राई फ़्रूट से गार्निश करे, जैसे कि बारीक कटे हुए बादाम, काजू ओर जो भी ड्राई फ़्रूट आपको पसंद हो।
  3. ओर आख़िर में घेवर को सिल्वर वर्क से गार्निश करे।

इस प्रकार आपका स्वादिष्ट घेवर खाने के लिए बिलकुल तैयार है।

घेवर बनाने के लिए ज़रूरी सुझाव:

घेवर बनाते समय नीचे बताए गयी दोनो ज़रूरी सुझाव ध्यान में रखे। इनको फ़ॉलो करके आप बहुत टेस्टी घेवर बना सकते है।

  1. घेवर के बेटर को एक दम ठंडा रखे जिस से आपके घेवर में Honeycomb टेक्स्चर आ सके।
  2. घेवर के बेटर की कन्सिस्टेन्सी ठंडा पानी डाल कर सामान्य रखे।

घेवर को किस तरह स्टोर करना चाहिए?

घेवर को ऐयर टाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रखे।

घेवर कितने समय के लिए ताजी रह सकता है?

यदि घेवर को अछे से ऐयर टाइट कंटेनर में बंद करके फ़्रीज़ में रखे तो वह 25 से 30 दिन तक ताजी रह सकता है।