जंक फूड क्या होता है? । Difference Between Junk Food and Fast Food

चाहे जंक फूड हो या फिर फास्ट फूड, दोनों ही प्रकार का खाना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित होते हैं, लेकिन फिर भी क्यों हम इसे खाना पसंद करते हैं?

अक्सर हमने देखा गया है की हर स्वादिष्ठ, चटपटा और मसालेदार खाना ज्यादातर सेहत के लिए हानिकारक होते हैं क्योंकि उनको बनाने के लिए बहुत अधिक मात्रा में कुछ ऐसी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर के लिए जहर से कम नहीं।

रोज़ की दिनचर्या में जंक फूड खाने वाले व्यक्ति मैं की शरीर से संबंधित समस्याओं को देखा गया है और उन सभी समस्याओं में से सबसे कॉमन यानी आम समस्या पेट की ही होती है, जैसे कि पेट खराब हो जाना, पाचन क्रिया कमजोर हो जानी, शरीर पर दाग धब्बे हो जानें, कॉन्स्टिपेशन यानी कबज और भी बहुत कुछ।

जंक फूड और फास्ट फूड की सभी बुराइयों को जानने के बाद भी हममें से बहुत लोग इसको खाना पसंद करते हैं।

यदि आप इस समय अपने आस पास लोकल मार्केट के एरिया में भी देखे तो लगभग सभी खाने की दुकानों पर सबसे ज्यादा मात्रा जंक फूड और फास्ट फूड के बिकने की ही नजर आएगी।

क्योंकि फास्ट फूड और जंक फूड से हमारा पेट तो भरता ही है यानी हमारी भूख तो शांत हो ही जाती है और साथ ही साथ जीभ को एक स्वादिष्ट टेस्ट भी मिल जाता है जिसकारण हम जंक फूड से अपने शरीर पर पड़ने वाले नुकसान को भुला देते हैं।

जंक फूड और फास्ट फूड से पढ़ने वाले नुकसान को बच्चों और बड़ों में जागरूकता फैलाने के लिए, कई स्कूलों मैं बच्चों को जंक फूड के नुकसान के ऊपर निबंध निकली लिखने का कार्य भी दिया जाता है।

जिससे सभी बच्चे और बड़े जंक फूड का सेवन करना बहुत कम या फिर खत्म की करदे।

आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन जंक फूड खाना कई लोगों के लिए दारू पीने और सिगरेट पीने जैसी लत बन चुकी है, जिसकों छोड़ना एक बहुत ही मुश्किल कार्य हो चुका है।

लेकिन फिर भी आप कुछ स्टेप्स फॉलो करके, जंक फूड और फास्ट फूड खाना छोड़ सकते हैं, इस आर्टिकल में आप वह सभी स्टेप्स नीचे पाएंगे।

यदि आप समझते हैं कि आप भी जंक फूड और फास्ट फूड की चपेट में आ चूके है तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

जंक फ़ूड का सेवन करने से कौन सी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है? / Diseases which cause due to Junk Food

हम आपको बताना चाहेंगे कि जंक फूड का सेवन करने से अनगिनत बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है जो कि आपके शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकती है।

नीचे बताई गई सभी समस्याएँ बीमारियां जंक फूड और फास्ट फूड खाने से हो सकती है।

  • पेट से संबंधित परेशानियां
  • कैंसर
  • समय से पहले अधिक आयु का लगना
  • नजर कमजोर होना
  • एल्र्जी का ख़तरा
  • मोटापा
  • कमजोर हड्डियों
  • हाई ब्लडप्रेशर
  • डायबीटीज
  • सोचने की शक्ति कम हो जाना
  • सफेद बाल उम्र से पहले
  • मानसिक रोग
  • कमजोर पाचन शक्ति
  • लिवर से संबंधित समस्याएँ
  • जल्दी गुस्सा आना

यदि कोई भी व्यक्ति लगभग अपने रोज़ की दिनचर्या में फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन करता है तो उसे ऊपर बताई गई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

जंक फूड शरीर के लिए हानिकारक क्यों होते हैं? / why junk food is harmful for our body?

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि जंक फूड और फास्ट फूड दोनों में ही कुछ सामग्री ऐसी होती है जिनका इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में किया जाता है और वह सभी सामग्री शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

तो चलिए वह सभी नुकसान देयक चीजों के बारे में बात कर ली जाए जोकि जंक फूड और फास्ट फूड में मौजूद होती है।

जंक फूड और फास्ट फूड में कैलरीज और घटिया फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। साथ ही साथ इसमें दिल की समस्याओं के लिए हानिकारक पदार्थ जो कि ट्रांसफैट और कोलेस्ट्रॉल है वो भी बहुत ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है।

लगभग हर कोल्ड ड्रिंक जैसे कि पेप्सी, लिम्का स्प्राइट बनाने के लिए बहुत ही ज्यादा अधिक मात्रा में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है जो कि मोटापे की समस्या बना सकती है जिसे अंग्रेजी भाषा में ओबेसिटी की प्रॉब्लम बोली जाती है।

जंक फूड और फास्ट फूड रेगुलर खाने से ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है क्योंकि इसमें सोडियम की बहुत अच्छी मात्रा मौजूद होती है जो ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

जंक फूड और फास्ट फूड की सूची/ List of Junk Food

  • मीठी ड्रिंक्स जैसे कि पेप्सी, लिम्का, फ्रूटी और भी बहुत सारी
  • ज्यादातर पिज़्ज़ा
  • मैदे की ब्रेड
  • फ्राइड और ग्रील्ड खाना  जैसे कि फ़्रेंच फ्राइज़, चिली पोटैटो, ग्रिल्ड सैंडविच, स्प्रिंग रोल, मंचूरियन
  • आइस क्रीम
  • प्रोसेस्ड फूड
  • प्रोसेस्ड चीज़
  • चौमिन
  • बर्गर

यदि सभी जंक फूड और फास्ट फूड की सूची बनाई जाए तो वह एक बहुत ही ज्यादा लम्बी हो सकती है इसलिए हमने कुछ ऐसे जंक फूड और फास्ट फूड नामों का इस्तेमाल किया है जो कि सबसे ज्यादा प्रचलित है।

जंक फूड खाना कैसे बंद करें? / How to stop eating Junk Food?

यदि आपको लगता है कि आपको भी जंक फूड और फास्ट फूड खाने की लत लग गई है और आप भी इनकी चपेट में आ चूके है तो नीचे बताए गए सभी सुझाव जंक फ़ूड खाना बंद करने के लिए जरूर पढ़ें।

वैसे तो एक बार जंक फूड की चपेट में आ जाने के बाद उसमें से निकलना बहुत ही मुश्किल कार्य होता है लेकिन नीचे बताए गए सभी सुझाव डॉ खुद मरीजों को जंक फूड से छुटकारा पाने के लिए देते हैं।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

जब भी आपको लगे कि, जंक फूड न हेल्दी फूड खाने का आपका मन कर रहा है तो, एक गिलास भर के पानी पी ले।

ऐसा करने से आपका पेट भर सकता है और जंक फूड खाने की इच्छा भी उस समय के लिए मर सकती है।

और साथ ही साथ ज्यादा पानी पीने से आपके शरीर का स्वास्थ्य भी अच्छा रह सकता है, भोजन से पहले पानी पीने से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं।

ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन की मात्रा लें

अच्छी मात्रा में प्रोटीन से पाया गया है कि भूख कम लगती है और इंसान ओवर ईटिंग यानी भूख से ज्यादा खा लेने की समस्या से भी बचा रहता है।

कोशीश करें कि सुबह सुबह नाश्ता में आग ओट्स मील खाएं, ऐसा करने से आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और ओट्स शरीर के लिए भी काफी फायदे कारक होते हैं।

फास्ट फूड से ध्यान हटाएं

जब भी आपके मन में जंक फूड या फास्ट फूड खाने की इच्छा प्रकट हो आप अपना ध्यान भटकाने के लिए किसी वॉक या फिर टीवी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

खाने की सूची तैयार करें

दिन शुरू होने से पहले ही आप अपने खाने की सूची तैयार कर लें जिसमें हेल्दी फूड मौजूद होने चाहिए और कोशीश करें कि आप उस सूची को अच्छे तरीके से फॉलो करें।

घर का बना खाना खाएं

घर का खाना सबसे ज्यादा पौष्टिक और हेल्दी होता है क्योंकि उसको बनाने के लिए हम हमेशा फायदे कारक सामग्री का इस्तेमाल करते हैं और खाने में डलने वाली सभी सामग्री हमें मालूम होती है।

कोशीश करें कि हमेशा घर के खाने से ही पूरा पेट भर के खाएं ऐसा करने से आपको जंक फूड खाने की इच्छा नहीं होगी।

जंक फूड और फास्ट फूड में क्या अंतर होता है? / Difference Between Junk Food and Fast Food?

यू तो  जंक फूड और फास्टफूड दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक होते हैं, और दोनों में ही डलने वाली सामग्री सामान्य ही होती है लेकिन इनको दो अलग भागों में नापा जाता है।

फास्ट फूड वह फ़ूड होता है जो रेस्टोरेंट और होटलों में बहुत ही जल्द तैयार हो जाता है और उसमें ना मात्र न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं।

और दूसरे हाथ में जंक फूड व होता है जिसकों बनने में समय लग सकता है लेकिन उसमें भी ना मात्र न्यूट्रिशन लेवल होता है और लगभग हर नुकसानदायक सामग्री की मात्रा ज्यादा होती है।

यदि आप अपने जीवन में एकदम सवस्थ, चुस्त और तंदुरुस्त बने रहना चाहते हैं तो जंक फूड और फास्ट फूड का सेवन बिल्कुल न करें।