बेसन की बर्फी अब घर पे बनाएँ- Besan ki Barfi

बेसन की बर्फी भारत की एक बहुत ही जानी मानी मिठाई है जो कि बेसन, चीनी और घी द्वारा बनाई जाती है।

बेसन की बर्फी को बेसन की चक्की के नाम से भी जाना जाता है।

उत्तरी भारत में बेसन से की मिठाइयां बनाई जाती है जैसे कि बेसन का हलवा, बेसन से बनी सोनपापड़ी और बेसन के लड्डू परन्तु इन सभी मिठाइयों में से सबसे सरल बेसन की बर्फी बनाना होता है।

यह मिठाई सिर्फ सरल ही नहीं बल्कि खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है।

बेसन की बर्फी को आप बहुत ही आसानी से अपने घर की किचन में 15-20 मिनट के अंतर्गत तैयार कर सकते हैं।

बेसन से बनी यह मिठाई आपको हर भारतीय अवसर पर नज़र आ जाएगी, माना जाता है कि भारत में कोई भी त्यौहार मिठाई के बिना अधूरा होता है।

यह मिठाई सिर्फ अच्छे अवसरों या फिर त्योहारों पर ही नहीं बल्कि खाना खाने के बाद मीठे के रूप में भी ग्रहण की जाती है।

आज के इस आर्टिकल में आप जान पाएंगे कि किस प्रकार यह बेसन की बर्फी आप अपने घर में तैयार कर सकते हैं, और कौन कौन सी सामग्री बेसन की बर्फी बनाने के लिए आवश्यक होती है।

तो चलिए सबसे पहले हम अपने प्रथम पड़ाव पर आते हैं जोकि हैं कुछ इस प्रकार:

बेसन की बर्फी बनाने के लिए सामग्री:

  • बेसन
  • चीनी
  • देसी घी
  • दूध
  • इलायची पाउडर
  • मेवा
  • ड्राइफ्रूट्स (काजू, किशमिश, बादाम)

तो यह थी सभी सामग्री की एक छोटी सूची जिसकों एकत्रित करके आप बहुत ही आसानी से अपने घर में बेसन की बर्फी बना सकते हैं।

बेसन की बर्फी बनाने की विधि:

  1. अपनी सभी सामग्री एकत्रित कर लें:- 2 कप बेसन, ½ कप देसी घी, एक कप चीनी, 5 बादाम, 5 काजू (कटे हुए), खरबूज के बीज।
  2. एक पैन लें और उसको देसी घी से अच्छे से ग्रीस कर लें। (आप पैन या फिर ट्रे के ऊपर बटर पेपर या फिर फॉइल पेपर बिछाकर उसके ऊपर घी या फिर बटर डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं)

बेसन की बर्फी बनाने के लिए बेसन फ्राई करें

  1. ½ कप देसी घी लें और उसको कढ़ाई में पिघलने के लिए छोड़ दें। (याद रखें कि आँच को मंदी रखें)
  2. एक बार घी पिघलने के बाद उसमें, दो कप बेसन डालें। बेसन पकाने के लिए एक हेवी कढ़ाई का इस्तेमाल करें ताकि बेसन हर तरफ से अच्छे से पके और याद रहे कि नॉन स्टिक पैन ना इस्तेमाल करें।
  3. बेसन को घी के साथ अच्छे से मिक्स करे।
  4. थोड़ा और बेसन अपने मिक्सचर में डालें।
  5. फिर से उसे घी के साथ मिलाएं।
  6. मंदी गैस रख के बेसन को अच्छे तरीके से कड़चि की मदद से हिलाते रहें।
  7. जब बेसन सारा घी सोंखले, तब आपका मिक्सचर थोड़ा थिक यानी की मोटा हो जाएगा।
  8. आप बेसन को हिलाना जारी रखें।
  9. कुछ देर बेसन हिलाने के बाद आप देखेंगे कि आपका मिक्सचर बहुत पतला हो जाएगा और घी बेसन के चारों ओर नज़र आएगा।
  10. बेसन को हिलाना तब तक जारी रखें जब तक वह सुनहरे रंग का न हो जाए, (इस समय तक आपके पूरे किचन में एक बहुत ही अच्छी हलवे की खुशबू आने लगेंगी)
  11. बेसन को अच्छे से पकाने के बाद उसमें एक चम्मच इलायची पाउडर डालें और मिक्स करें।

चीनी का घोल तैयार करने के लिए

  1. एक पैन लें और उसमें 1 कप चीनी और ½ कप पानी डालें, और गैस को हल्का रखके पकाए।
  2. चम्मच की मदद से चीनी को पानी में अच्छे से मिलाएँ।
  3. थोड़ी देर गैस पर रखने के बाद चीनी का घोल उबलने लगेगा और उसके बाद आपको थोड़ा सा चीनी का घोल अपनी प्लेट में रखकर ठंडा होने का इंतजार करना है ताकि आप उसे टेस्ट कर पाएँ।

बेसन की बर्फी बनाने के लिए

  1. सिरप का घोल बनाने के बाद जल्दी से अपना सभी घोल, अपने तैयार किए गए बेसन के मिक्सचर में डाल दे।
  2. उसके बाद जल्दी से अपने मिक्सचर को चम्मच की मदद से मिला लें इससे पहले की बेसन का मिक्सचर केड़ा हो जाए|
  3. थोड़ी देर बेसन पकने के बाद आप देखेंगे कि बेसन अपनी पकड़ कड़ाई से छोड़ने लगेगा।

बेसन की बर्फी को सेट करें

  1. अच्छे से मिक्स करने के बाद, जल्दी से अपनी बेसन बरफी का मिक्सचर ग्रीस करें गए पेन या फिर ट्रे पर रख दें।
  2. पेन को शेक करें।
  3. चम्मच की मदद से बरफी के मिक्सचर की एक परत बना ले।
  4. कटे हुए काजू, बादाम, खरबूजे के बीज बरफी की लेयर के ऊपर छिड़क लें।
  5. छिड़कने के बाद उन्हें चम्मच से थोड़ा प्रेस कर ले ताकि वह मिक्सचर के अंदर अच्छे से सेट हो जाए।
  6. अब उसको थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
  7. थोड़ी देर छोड़ने के बाद एक चाकू की मदद से मिक्सचर को बरफी के आकार में काट लें।
  8. और आपकी स्वादिष्ट बेसन की बर्फी की मिठाई खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

बेसन की बर्फी को किसमें स्टोर करके रखें?

बेसन की बर्फी को एक एयर टाइट कंटेनर में रखें, इसको फ्रिज की जरूरत नहीं होती क्योंकि यह स्वादिष्ट मिठाई कमरे के तापमान में भी एक हफ्ते तक ताज़ी रहती है।

जरूरी सुझाव:

बेसन की बर्फी बनाने से पहले यह सुझाव जरूर ध्यान में रखें।

  1. बेसन को चलाते वक्त आंच को हमेशा मध्यम गति पर रखें क्योंकि ज्यादा गति पर रखने से बेसन जल सकता है जिससे आप की बर्फी में कड़वापन भी आ सकता है, और यदि आप मंदी आंच रखेंगे तो आपका बेसन कच्चा भी रह सकता है।
  2. यदि आपके बेसन का मिश्रण ज्यादा “tight” हो जाता है तो उसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर उसे पतला भी कर सकते हैं।