राजभोग केसर के रसगुल्ले रेसिपी

राजभोग (केसर के रसगुल्ले) एक बहुत ही आसान और क्लासिक बंगाली मिठाई की रेसिपी है जो कि दूध और केसर द्वारा बनाई जाती है।

बंगाल कि यह स्वादिष्ट मिठाई बहुत ही प्रचलित रसगुल्ले की रेसिपी से काफी मीलती जुलती है।

यह रेसिपी सिर्फ बंगाल में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बहुत ही शौक से बनाई और खाई जाती है।

ज्यादातर, राजभोग किसी खास अवसर या फिर त्यौहार जैसे की नवरात्रि, दिवाली पर बनाई जाती है।

आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप भी बहुत ही आसानी से अपने घर में यह राजभोग रसगुल्ले की रेसिपी बना सकते हैं।

इस आर्टिकल में आप जानेगे कि राजभोग बनाने के लिए कौन सी सभी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है और किस प्रकार राजभोग तैयार किया जाता है।

सबसे पहले राजभोग यानी कि केसर के रसगुल्ले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की एक सूची तैयार कर लेते हैं, जो की कुछ इस प्रकार है।

राजभोग केसर के रसगुल्ले बनाने के लिए जरूरी सामग्री

छेनापनीर बनाने के लिए सामग्री

  • 1 लीटर फुलक्रीम दूध
  • 1से 2 चम्मच विनेगर/ नींबू का रस या फिर ½ चम्मच सिट्रिक एसिड

चीनी का घोल (चाशनी) बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप चीनी (शक्कर)
  • 6 कप पानी
  • 1/4 चम्मच केसर
  • 1/4 ही इलायची पाउडर

स्टफिंगफीलिंग के लिए सामग्री

  • 2-3 चम्मच बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम और पिस्ता)
  • 1/4 चम्मच पिसा हुआ इलायची पाउडर के बीज
  • थोड़ा सा केसर

पनीर की लोई तैयार करने के लिए सामग्री

  • 1 चम्मच अरारोट पाउडर
  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/4 चम्मच पीला फूड कलर

तो यह तो थी वह सभी जरूरी सामग्री जो आज आपको यह स्वादिष्ट राजभोग केसर के रसगुल्ले बनाने में मदद करेंगी।

हमारी सलाह यह है कि राजभोग रसगुल्ले बनाने से पहले आप ऊपर बताई गयी सभी सामग्री एकत्रित कर लें और उसके बाद अपने अगले चरण की ओर बढ़ें।

अब हम अपने सबसे जरूरी भाग पर आते हैं जोकि है राजभोग केसर के रसगुल्ले बनाने की विधि।

राजभोग केसर के रसगुल्ले बनाने की विधि

राजभोग केसर के रसगुल्ले बनाने के लिए हमें सबसे पहले छेना यानी की पनीर बनाना होगा।

छेना बनाने के लिए

  1. सबसे पहले एक बर्तन को गैस पर रखें और उसमें एक लीटर फुल क्रीम दूध डालकर उबलने के लिए छोड़ दें।
  2. जैसे ही दूध उबलना शुरू हो जाए आप गैस को मध्यम आंच पर करदे और दूध में थोड़ा सा नींबू का रस, विनेगर या फिर सिट्रिक एसिड डाल लें।
  3. जब तक दूध फटकर पनीर न बन जाए उसे लगातार चलाते रहे और पनीर बन जाने पर गैस बन्द कर दें।
  4. इसके बाद एक बर्तन ले और उसके ऊपर कॉटन का कपड़ा रख लें।
  5. अब पनीर उस कॉटन के कपड़े के ऊपर रखें जिससे सभी एक्स्ट्रा लिक्विड बह जाये।
  6. अब अपने कपड़े को चारों तरफ से पकड़े।
  7. पकड़ने के बाद उसको अपने हाथों से निचोड़ लें और 30 मिनट के लिए किसी चीज़ के द्वारा उसे टांग कर रख दें।
  8. करीब आधे घंटे बाद अपना कॉटन का कपड़ा खोलें और उसमें से अपना तैयार छेना निकाल ले।

कुछ इस प्रकार आपका छेना/ paneer तैयार हो जाएगा।

राजभोग रसगुल्ले की स्टफिंग याने की फ़ीलिंग बनाने के लिए

  1. बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम ओर पिस्ता) ले और एक मिक्सिंग बाउल में डालें।
  2. ड्राई फ्रूट्स मिक्सिंग बाउल में डालने के बाद उसमें इलायची का पाउडर और थोड़ा सा केसर डाल के अच्छे से मिक्स कर लें।

मिक्स करने के बाद आपकी फीलिंग तैयार हो जाएगी।

पनीर की लोई बनाने के लिए

  1. अपना तैयार किया गया छेना एक बड़ी प्लेट में निकाल लें और उसे मुलायम होने तक गुँधे।
  2. 5 मिनट के गूंदने के बाद छेना कि लोई को अपने हथेली से रब करे।
  3. उसके बाद उसमें अरारोट, पीला फूड कलर और इलायची पाउडर अच्छे तरीके से मिक्स कर लें।
  4. मिक्स करने के बाद लोई को एक बार फिर से अच्छे से गुँधे।

जब आपकी लोई तैयार हो जाए और टूट के बिखरे न तो समझ लीजिए की वह राजभोग केसर के रसगुल्ले बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है। 

छेना की गेंद बनाने के लिए

  1. छेना कि लोई को 12-14 भाग में बांट लें और एक छेना का भाग ले कर उसे रोल कर लें।
  2. अपनी उंगलियों की मदद से उसे चपटा कर लें।
  3. अब एक चम्मच ड्राई फ्रूट्स ले और बिल्कुल बीचों बीच डालें।
  4. स्टफिंग को बिल्कुल छुपाने के लिए छेना के किनारे अच्छी तरीके से बंद कर ले।
  5. एक बार फिर से रोल कर लें और  इस बात की पुष्टि कर लें कि गेंद में कोई भी क्रैक या फिर लकीर न हो।

और इस प्रकार आपकी सभी छेना से बनी गेंद तैयार हो जाएगी।

चीनी का घोल (चाशनी) बनाने के लिए

  • एक चौडा और गहरा सॉस पैन लें और उसके अंदर दो कप चीनी व 6 कप पानी डालें।
  • अब उस बर्तन को गैस पर रख कर चम्मच या करछी की मदद से चलाएँ जब तक चीनी अच्छी तरीके से घुल न जाए।
  • घोल के अंदर केसर व इलायची पाउडर भी डालें।

फिर से घोल को 7-8 मिनट तेज आंच पर चलाए ओर आपका चीनी का घोल तैयार हो जाएगा।

राजभोग को कुछ इस प्रकार पकाए

  1. अपनी तैयार की गई राजभोग पनीर गेंदों को एक एक कर कर उबलते हुए चीनी के घोल चाशनी में डालें।
  2. बर्तन कोड के ओवर 15 मिनट के लिए तेज आंच पर राजभोग को पकाए, आप देख पाएंगे कि गेंद दुगनी प्रकार की हो जाएगी। 
  3. गेंद का आकार बढ़ जाने के बाद आँच को मध्यम पर करदे और 3-5 मिनट के लिए उबलने के लिए छोड़ दें।
  4. (यदि आप का घोल गाड़ा हो जाता है तो उसमें 3-4 चम्मच पानी और मिलाकर उसे पतला कर लें)
  5. उसके बाद गैस बन्द कर दें और राजभोग को किचन के तापमान में ठण्डा होने के लिए छोड़ दें।

राजभोग केसर के रसगुल्लों को सर्व करें

  1. राजभोग ठंडा हो जाने के बाद उसे फ्रिज में 3-4 घंटे के लिए छोड़ दे और फिर खाने के बाद मिठाई के रूप में इसे परोसें।

कुछ इसी प्रकार आप भी यह स्वादिष्ट राजभोग केसर के रसगुल्ले अपने घर में बनाकर लुफ्त उठा सकते हैं।

राजभोग केसर के रसगुल्ले बनाने के लिए टिप्स: 

  1. यदि आपको ड्राई फ्रूट्स खाना नहीं पसंद तो उन्हें इस्तेमाल करना ज़रूरी नहीं है।
  2. छेना को अच्छे से गुंदे और मुलायम बनाए ताकि आपका राजभोग सॉफ्ट और स्पंजी बने।
  3. हमेशा छेना की गेंद छोटे आकार की बनाएँ क्योंकि बाद में उनका आकार दोगुना हो जाता है।
  4. राजभोग करीब एक हफ्ते तक ताजा रह सकता है यदि आप उसे अच्छे तरीके से अपने फ्रिज में स्टोर करके रखें।

राजभोग और रसगुल्ले में क्या अंतर होता है?

वैसे तो राजभोग और रसगुल्ला दोनों ही बंगाल से उत्पन्न हुई पोपुलर रेसिपी है और दोनों को ही छेना को चीनी के घोल (चाशनी) में तैयार किया जाता है परन्तु राजभोग दिखने में पीले रंग का होता है और उसके अंदर ड्राई फ्रूट्स मौजूद होते हैं।

और राजभोग आकार में रसगुल्ले से थोड़ा बड़ा भी होता है