लिट्टी चोखा रेसिपी । Baati Chokha Recipe

लिट्टी चोखा बिहार की एक ट्रेडिशनल और पसंदीदा रेसिपी में से एक रेसिपी है जिसकों आटे और टमाटर की कड़ी द्वारा बनाया जाता है।

लिट्टी चोखा को बाटी चोखा भी बुलाया जाता है।

लिट्टी चोखा गोल आकार की एक बहुत ही फायदे कारक रेसिपी है जिसकों ओवन में ट्रेडिशनल तरीके से बेक करके तैयार किया जाता है।

लिट्टी चोखा रेसिपी को सिर्फ टमाटर चोखा के साथ ही नहीं बल्कि बैंगन चोखा और आलू चोखा के साथ भी बहुत चाव के साथ खाया जाता है।

यदि आप भी अपने घर में बिहार की यह स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

क्योंकि आज के आर्टिकल में हम आपको घर बैठे लिट्टी चोखा बहुत ही आसान तरीके से बनाना सिखाएंगे।

तो चलिए बिना किसी देरी के अपने पहले पड़ाव की ओर बढ़ते हैं जोकि हैं, लिट्टी चोखा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की सूची।

लिट्टी चोखा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की सूची

लिट्टी की बाहरी परत बनाने के लिए सामग्री:

  • 2 कप आटा
  • आधा चम्मच नमक
  • 1 चम्मच घी
  • पानी (आवश्यकता अनुसार)

लिट्टी की स्टफिंग/फीलिंग बनाने के लिए सामग्री:

  • 1 कप सत्तु
  • ½ चम्मच जीरा
  • ½ चम्मच सौंफ
  • ½ चम्मच अजवाइन
  • ½ चम्मच कलौंजी
  • ½ चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
  • 1 से 2 चम्मच पीसी हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
  • 1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
  • 2 चम्मच कटे हुए धनिया पत्ते
  • ¼ चम्मच काला नमक
  • नमक स्वादअनुसार
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 2 चम्मच सरसों का तेल
  • 1 से 2 चम्मच पानी (आवश्यकता अनुसार)

लिट्टी चौका परोसने के लिए समझी:

  • बैंगन चोखा
  • टमाटर चोखा
  • आलू चोखा
  • पिघला हुआ घी (आवश्यकता अनुसार)

आज की बिहार स्पेशल रेसिपी- लिट्टी चोखा बनाने के लिए हमें ऊपर बताई गई सभी सामग्री की आवश्यकता पड़ने वाली है।

यदि आप भी अपने घर में स्वादिष्ट लिट्टी चोखा बनाना चाहते हैं, तो हमारा सुझाव यह रहेगा कि, घर में लिट्टी चोखा बनाने से पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्री रसोई में एकत्रित कर लें जिससे आपको कुकिंग करते समय कोई भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

किसी कारणवर्ष यदि आपके पास सामग्री मौजूद नहीं है तो आप उसे बहुत ही आसानी से अपने करीबी जनरल स्टोर या फिर किराने की दुकान से प्राप्त कर सकते हैं। 

सभी सामग्री बहुत ही आसानी से मिल जाने वाली है।

बताई गई सभी सामग्री एकत्रित कर लेने के बाद अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ें जो की है लिट्टी चोखा बनाने की विधि।

लिट्टी चोखा बनाने की विधि

लिट्टी चोखा बनाने के लिए हमें सबसे पहले लिट्टी की परत के लिए लोई/Dough तैयार करनी होगी।

लोई/Dough तैयार करने के लिए:

  1. सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें 2 चम्मच आटा और ¼ चम्मच नमक व 1 चम्मच घी ऐड करें।
  2. सभी सामग्री ऐड करने के बाद मिक्सिंग बाउल में पानी का इस्तेमाल करके अपने हाथों की मदद से आटा गूंध लें। (ध्यान रहे पानी आवश्यकता अनुसार ही इस्तेमाल करें)
  3. आटे को अच्छे तरीके से गुँधने के बाद उसे ढक्कन द्वारा ढक कर या फिर कॉटन के किसी कपड़े में लपेटकर रख दे।

और कुछ इस प्रकार लिट्टी की परत के लिए लोई/Dough तैयार हो जाएगी।

लोई तैयार करने के बाद बारी आती है लिट्टी की स्टफिंग तैयार करने की।

लिट्टी की स्टफिंग तैयार करने के लिए:

  1. सबसे पहले खल भट्टे में यानी की ओखली में जीरा और सौंफ डाल के हल्के पीस कर अलग रख ले।
  2. एक कप सत्तू लें और उसे मिक्सिंग बाउल या फिर पेन में डाले।
  3. हल्का पिसा हुआ जीरा और सोंफ लेकर उन्हें भी पैन में डालें।
  4. इसके बाद पैन में अजवाइन, कलौंजी, लाल मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटी हुई अदरक, बारीक कटी हुई लहसुन, कटा हुआ धनिया पत्ता और काला नामक ऐड करले।
  5. साथ ही साथ स्वाद अनुसार नमक और 2 चम्मच नींबू का रस व 2 चम्मच सरसों का तेल डालें।
  6. सभी सामग्री पैन में डाल लेने के बाद, चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करे।
  7. मिक्स करने के बाद पैन में एक से दो चम्मच पानी डालें और आटे को अच्छे से मिक्स करें।

और कुछ इस प्रकार लिट्टी की स्टफिंग तैयार हो जाएगी।

लिट्टी को आकार देने के लिए:

  1. अब अपनी तैयार की गयी लोई लें और उसमें से छोटी आकार की गेंद बना ले।
  2. रसोई के स्लैब पर थोड़ा सा आटा छिड़क ले और सभी गेंद नुमा आकार को बेलन की मदद से चपटा कर लें।
  3. अच्छे से बेलने के बाद सभी के बीच दो से तीन चम्मच तैयार की गई स्टफिंग रखें।
  4. स्टफिंग रखने के बाद अपने हाथों के इस्तेमाल से लोई का मुँह सील कर दे और उनको एक गोल आकार दें।
  5. सभी लोई की लिट्टी तैयार करने के बाद उन्हें कॉटन के कपड़े या फेर नैपकिन के अंदर लपेटकर रख दे जिससे वह सूखी न पड़े।

और कुछ इस प्रकार आप लिट्टी  के अंदर स्टाफिंग भर पाएंगे और उसको एक गोल आकार भी दे पाएंगे।

लिट्टी को बेक/bake करने के लिए:

  1. ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करने के बाद सभी लिट्टी को ओवन के अंदर 15 मिनट मिनट के लिए रखें।
  2. करीब 15 मिनट के बाद ओवन में मौजूद लिट्टी की ट्रे को निकालें और सभी लिट्टी को पलट दें जिससे वह दोनों तरफ से अच्छे से बेक हो सके। (इस स्टेप को कम से कम दो बार दोहराएँ)
  3. ऊपर बताए गए दोनों स्टेप्स को करने के बाद, लिट्टी को ओवन में से निकालें उसके बाद बैगन चोखा, आलू चोखा वर टमाटर चोखा और पिघले हुए घी के साथ इनका सेवन करें।

और कुछ इस प्रकार लिट्टी तैयार हो जाएगी।

बैगन चोखा तैयार करने के लिए:

  1. सबसे पहले एक बैगन को पानी में अच्छे से भिगो ले और गैस के ऊपर सीधा पकाए।
  2. बैंगन को पलट पलटकर 2-3 मिनट के लिए सीधा आँच पर अच्छे से पकाएं।
  3. अच्छे से पकाने के बाद बैंगन को पानी से भरे बाउल में ठण्डा होने के लिए डालें।
  4. बैगन ठंडा हो जाने के बाद उसे छिले और कटे।
  5. कटे हुए बैगन को मिक्सिंग बाउल में उसके रस के साथ डालें।
  6. उसके बाद मिक्सिंग बाउल में कटे हुए प्याज, कटी हुई हरी मिर्च, कटा हुआ लहसुन ओर कटा हुआ धनिया पत्ता भी ऐड करले।
  7. साथ में एक चम्मच सरसों का तेल और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करे।

और कुछ इस प्रकार आपका बैंगन का चोखा तैयार हो जाएगा।

टमाटर चोखा बनाने के लिए:

  1. सबसे पहले 2 टमाटरों को पानी में अच्छे से भिगो होले और गैस के ऊपर सीधा पकाए।
  2. टमाटर को पलट पलटकर 2-3 मिनट के लिए सीधा आँच पर अच्छे से पकाएं।
  3. अच्छे से पकाने के बाद टमाटर को पानी से भरे बाउल में ठण्डा होने के लिए डालें।
  4. टमाटर ठंडा हो जाने के बाद उसे छिले और कटे।
  5. कटे हुए टमाटर को मिक्सिंग बाउल में उसके रस के साथ डालें।
  6. उसके बाद मिक्सिंग बाउल में कटे हुए प्याज, कटी हुई हरी मिर्च, कटा हुआ लहसुन ओर कटा हुआ धनिया पत्ता भी ऐड करले।
  7. साथ में एक चम्मच सरसों का तेल और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करे।

और कुछ इस प्रकार आपका टमाटर का चोखा तैयार हो जाएगा।

आलू चोखा बनाने के लिए:

  1. सबसे पहले आलू को उबाल लें।
  2. उसके बाद उन्हें छिलें और मैश कर लें।
  3. एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कटा हुआ प्याज, कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ लहसुन, सरसों का तेल और नींबू का रस ऐड कर ले।
  4. अब सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें।

और कुछ इस प्रकार आपका आलू का चोखा तैयार हो जाएगा।

तो यह थे बिहार की स्पेशल रेसिपी लिट्टी चोखा बनाने की विधि।

लिट्टी चोखा बनाने के लिए जरूरी सुझाव

यदि आप भी अपने घर में ऊपर बताई गयी विधि को पढ़कर लिट्टी चोखा बनाने का प्रयास करना चाहते हैं तो, नीचे बताया गया जरूरी सुझाव लिट्टी चोखा बनाते समय जरूर ध्यान में रखें।

यदि किसी कारणवर्ष आपके पास सत्तु उपलब्ध नहीं है तो आप पकी हुई चना दाल लें और उसे पाउडर मैं तब्दील कर लें और फिर एक बार पाउडर को छन्नी में से निकाल कर उस का इस्तेमाल करें।