शाही टुकड़ा रेसिपी। Shahi Tukda Recipe In Hindi

शाही टुकड़ा रेसिपी, ब्रेड से बनी एक बहुत ही स्वादिष्ट डेसर्ट की रेसिपी है जो कि हैदराबाद से उत्पन्न हुई है।

शाही टुकड़ा रेसिपी को रमदान के शुभ अवसर पर, इफ्तार की रेसिपी के रूप में बनाया जाता है।

यह एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है क्योंकि इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए रबडी और चाशनी का इस्तेमाल किया जाता है।

आज के इस स्पेशल आर्टिकल में आप जान पाएंगे कि किस प्रकार, आप बहुत ही आसानी से इस स्वादिष्ट शाही टुकड़ा रेसिपी को अपने घर में किस प्रकार बना सकते हैं।

साथ ही साथ हम आपको शाही टुकड़ा मिठाई बनाने के इस्तेमाल में ली जानेवाली सभी सामग्री की सूची भी तैयार करके देंगे जिसे पढ़कर आप उन्हें अपने किचन में शाही टुकड़ा बनाने से पहले एकत्रित कर सकते हैं।

तो चलिए बिना किसी देरी के अपने पहले पड़ाव की ओर बढ़ती है जोकि हैं शाही टुकड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की सूची।

शाही टुकड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की सूची

रबड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 लीटर दूध (फुल क्रीम)
  • ½ कप चीनी
  • ½ चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 चम्मच केसर

चीनी का घोल चाशनी बनाने के लिए सामग्री

  • ½ कप चीनी
  • ½ कप पानी
  • थोड़ा सा केसर

शाही टुकड़ा परोसने के लिए सामग्री

  • 6 कटे हुए ब्रेड (आटा/मैदा)
  • 3 चम्मच घी
  • ड्राइव फ्रूट्स- काजू, बादाम, पिस्ता (कटे हुए)

यदि आप भी हमारी रेसिपी फॉलो करके अपने घर में, यह स्वादिष्ट मिठाई जिसकों हम सबके शाही टुकड़ा के नाम से जानते हैं, बनाना चाहते हैं तो ऊपर बताई गई सभी सामग्री एकत्रित कर लें।

शाही टुकड़ा रेसिपी बनाने से पहले ही सभी सामग्री अपने किचन में एकत्रित कर लें ताकि शाही टुकड़ा बनाते समय आपको कोई भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

सभी सामग्री एकत्रित कर लेने के बाद अपने अगले जरूरी पड़ाव की ओर बढ़ें जो की है शाही टुकड़ा बनाने की विधि।

शाही टुकड़ा बनाने की विधि

शाही टुकड़ा बनाने के लिए हमें सबसे पहले शाही टुकड़े की रबड़ी तैयार करनी होगी।

रबड़ी बनाने के लिए

  1. सबसे पहले एक बड़ा नॉन स्टिक पैन लें और उसमें फुल क्रीम दूध डालकर गर्म करें।
  2. नॉन स्टिक पैन में दूध गर्म करते समय उसे बीच बीच में करछी की मदद से चलाते रहे जिससे दूध पेन से चिपके ना और जल ना। (यदि दूध जल जाता है तो रबड़ी का स्वाद बिगड़ सकता है)
  3. रबड़ी को मिठास देने के लिए, दूध में एक कप कंडेंस मिल्क ऐड करें, यदि आप मीठे के ज्यादा शौकीन हैं तो अपने अनुसार रबड़ी में थोड़ा और कंडेंस्ड मिल्क ऐड कर ले।
  4. कंडेंस्ड मिल्क ऐड करने के बाद दूध को अच्छे से चलाएँ और उसके उबरने का इंतज़ार करें।
  5. गैस की आंच मध्यम पर रखें और दूध पर क्रीम की लेयर आते ही उसे करछी की मदद से पेन के किनारों पर चिपका लें।
  6. दूध को अच्छे से हर समय चलाते रहे ताकि वह चिपके न।
  7. दूध को एक बार फिर से उबाल लें।
  8. और कुछ इसी प्रकार इस प्रोसेसेस को कम से कम 3-4 बार करें जब तक आपकी क्रीम की लेयर 3-5 बार न आ जाए और आपका दूध 1/3 न रह जाए।
  9. उसके बाद पैन में इलाइची पाउडर और केसर का दूध डालें।
  10. दोनों सामग्री अच्छे से मिक्स करने के बाद दूध को फिर से उबाल लें।
  11. अब पेन के किनारों पर चिपकी हुई सभी क्रीम को वापस से दूध में डालकर अच्छे से चलाएँ और मिक्स करें।
  12. कुछ समय तक मिक्स करने के बाद गैस को करीब 2 मिनट तक मंदी पर रखें और आपकी शाही टुकड़े में इस्तेमाल की जाने वाली राबड़ी तैयार हो जाएगी।

रबड़ी तैयार करने के बाद, चीनी का घोल यानी (चाशनी) तैयार करने की बारी आती है।

चीनी का घोल (चाशनी) बनाने के लिए

  1. चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें आधा कप चीनी और आधा कप पानी डालें।
  2. और साथ में थोड़ा सा केसर भी डाल लें।
  3. गैस को मध्यम आंच पर रखें और करछी की मदद से चीनी और कैंसर को पानी में अच्छे से घोल लें।
  4. चीनी पानी में अच्छे से घुल जाने के बाद, पानी को उबलने के लिए छोड़ दें या फिर गोल के गाढ़े होने तक इंतजार करें।

और कुछ इस प्रकार आपकी शाही टुकड़े के लिए चाशनी बिल्कुल तैयार हो जाएगी।

शाही टुकड़ा बनाने के लिए

  1. सबसे पहले चक्कू की मदद से ब्रेड के किनारे काटकर ब्रेड को तिकोना (triangle) आकार दें।
  2. उसके बाद एक पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें दो चम्मच घी डालकर गर्म करें।
  3. घी अच्छे से पिघल जाने के बाद कटे हुए ब्रेड ले और उन्हें सुनहरा भूरा रंग होने तक घी में फ्राई करें।
  4. ब्रेड को दोनों हिस्सों से फ्राई करें जब तक उनका दोनों तरफ से रंग सुनहरा भूरा न हो जाए।
  5. अब फ्राई की गई ब्रेड को पैन में से निकालें और अपनी पहले से तैयार चाशनी में दोनों तरफ से अच्छे से ब्रेड को डुबोए।
  6. उसके बाद एक प्लेट लें और उसमें आधा कप पहले से तैयार की गयी घर की बनी रबड़ी डालें।
  7. और साथ में तैयार किया गया शाही टुकड़ा रख दे।
  8. शाही टुकड़ा को और भी ज्यादा आकर्षक वह स्वादिष्ट बनाने के लिए उस पर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे कि काजू, बादाम, किशमिश और केसर डालें।

और कुछ इस प्रकार आपके स्वादिष्ट मिठाई शाही टुकड़ा रेसिपी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

शाही टुकड़ा बनाने के लिए जरूरी सुझाव

यदि आप हमारे ऊपर बताई गई रेसिपी को फॉलो करके अपने घर में भी हमारी तरह शाही टुकड़ा बनाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए जरूरी सुझाव  शाही टुकड़ा बनाते समय ध्यान में रखें।

  1. शाही टुकड़े को आकर्षक बनाने के लिए अपने मनपसंद ड्राइव रूस का इस्तेमाल करें।
  2. शाही टुकड़े की रबड़ी बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें ऐसा करने से रबड़ी और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है और जल्दी भी बनती है।