सत्तू का परांठा की रेसिपी | Sattu Paratha Recipe

सत्तू का परांठा उत्तरी भारत की एक बहुत ही पॉपुलर रेसिपी में से एक है जिसकों सत्तु, आटा और भारतीय मसालों द्वारा तैयार किया जाता है।

सत्तु का यह स्वादिष्ट पराठा बिहार देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली रेसिपी है जिसके कारण लोग इसे ब्रेकफ़ास्ट, लंच और डिनर तीनो टाइम खाना पसंद करते हैं।

और सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल के कुछ भागों में भी सत्तू के पराठे को बहुत पसंद किया जाता है

भारत देश में कई प्रकार के पराठे बनाए जाते हैं जैसे कि पनीर का पराठा, अंडे का पराठा ओर भी बहोत कुछ।

लेकिन आज की इस आर्टिकल में हम आपको बिहार स्पेशल सत्तु का परांठा बनाना सिखाएंगे।

और इतना ही नहीं बल्कि हम आपको सत्तू का परांठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की सूची भी तैयार करके देंगे जिसे पढ़कर आप बहुत ही आसानी से सभी सामग्री एकत्रित कर सकते हैं।

तो चलिए बिना किसी देरी के अपने पहले पड़ाव की ओर बढ़ते हैं जो कुछ इस प्रकार है।

सत्तू का परांठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की सूची

लोई/dough बनाने के लिए सामग्री:

  • 1 कप आटा
  • 11कप मैदा
  • आधा चम्मच नमक
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • 2 चम्मच तेल
  • गर्म पानी (आवश्यकता अनुसार)

स्टफिंग बनाने के लिए सामग्री:

  • ½ कप सत्तु
  • बारीक कटा हुआ प्याज
  • कसी हुई अदरक
  • बारीक एक कटा हुआ लहसुन
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • ½ चम्मच आम का अचार
  • 1 चम्मच सरसों तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी

बची हुई जरूरी सामग्री:

  • 1 चम्मच आटा
  • तेल (पराठे को फ्राई करने के लिए)

ऊपर बताई गई सभी सामग्री आज आपको सत्तू के पराठे बनाने में सहायता करेंगे।

यदि आप भी हमारी तरह सत्तू के पराठे अपने घर में बनाना चाहते हैं तो हमारा यह सुझाव रहेगा कि ऊपर बताई गई सभी सामग्री सत्तू के पराठे बनाने से पहले अपनी रसोई में एकत्रित कर लें।

यदि आपके पास ऊपर बताई गई सामग्री में से कुछ सामग्री मौजूद नहीं है तो उन्हें आप बहुत ही आसानी से जनरल स्टोर या फेर किराने की दुकान से प्राप्त कर सकते हैं।

सामग्री की सूची पूरी कर लेने के बाद अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़े जो की है सत्तू पराठे बनाने की विधि।

सत्तू के पराठे बनाने की विधि

सत्तू के पराठे बनाने के लिए हमें सबसे पहले लोई तैयार करनी होगी।

लोई/Dough तैयार करने के लिए:

  1. सबसे पहले सभी सूखी सामग्री ले और उन्हें एक बड़े मिक्सिंग बाउल में डाल लें।
  2. अब सभी सामग्री को एक चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करे।
  3. उसके बाद मिक्सिंग बाउल में तेल ऐड करें।
  4. हाथों की मदद से तेल को अच्छे से सभी सामग्री के साथ मिक्स करे।
  5. मुलायम लोई तैयार करने के लिए, आवश्यकता अनुसार पानी का इस्तेमाल करे।
  6. लोई तैयार हो जाने के बाद उसे रसोई के कपड़े या फिर कॉटन के किसी कपड़े से ढककर करीब आधे या फिर 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

और कुछ इस प्रकार सत्तू के पराठे के लिए लोई तैयार हो जाएगी।

अगले भाग में हमें पराठे की स्टफिंग तैयार करनी होगी।

स्टफिंग तैयार करने के लिए:

  1. एक दूसरा बाउल लेंऔर उसमें सत्तू डालें।
  2. बाउल में कटे हुए प्याज, अदरक, कसी हुई लहसुन और हरी मिर्च ऐड करें।
  3. सभी सामग्री को चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करे।
  4. अच्छे से मिक्स करने के बाद बाउल में स्वाद अनुसार नमक डालें।
  5. उसके बाद बाउल में कटी हुई धनिया के पत्ते डालें और फिर से मिक्स करे।
  6. अच्छे से मिक्स करने के बाद बाउल में आम का अचार, सरसों का तेल डालें और मिक्स करे। (यदि आपको ऐसा लगे कि आप की स्टफिंग सूखी है और चिपक नहीं रही तो उसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स करें)

और कुछ इस प्रकार आपके सत्तू के पराठे की स्टफिंग तैयार हो जाएगी।

स्टफिंग तैयार करने के बाद बारी आती है सत्तू के पराठे बनाने की।

सत्तू के पराठे बनाने के लिए:

  1. तैयार की गई लोई को 1 मिनट के लिए फिर से गुँधे और उसके बाद लोहे के चार बराबर गेंद के आकार के टुकड़े कर लें।
  2. लोई को अच्छे से गेंद का आकार देने के लिए अपनी हथेलियों का इस्तेमाल करें।
  3. उसके बाद अपनी उंगलियों की मदद से लोई को डिस्क का आकार दें।
  4. अब अपनी तैयार किए गए स्टाफिंग लें और उन्हें भी चार भाग में बांट लें।
  5. और फिर स्टफिंग के चारों भागों चारों डिस्क के ऊपर रख लें।
  6. स्टफिंग को डिस्क के ऊपर रखने के बाद डिस्क को चारों तरफ से सील कर दें।
  7. अब रसोई के स्लैब पर थोड़ा सा आटा गिराए।
  8. और अपनी तैयार की गई लोई को स्लैब पर रख के बेलन की मदद से बेल लें।
  9. उसके बाद एक तव या फिर पैन ले और उसे गैस पर चढ़ा दें।
  10. एक बार तवा गर्म हो जाने के बाद उसपर पराठां रखें और उसे दोनों तरफ से रोस्ट कर लें।
  11. रोस्ट करते समय चम्मच की मदद से पराठे के दोनों तरफ तेल का प्रयोग करें।
  12. सत्तु का परांठा सेंकते समय गैस को माध्यम आँच पर रखें और तब तक सेकें जब तक पराठे पर सुनहरे धब्बे न पड़ जाए।

और कुछ इस प्रकार आपके स्वादिष्ट सत्तू के पराठे खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

सत्तू के पराठे को किस प्रकार परोसा जाता है?

सत्तू का परांठा बन जाने के बाद एक सर्विंग प्लेट में डालें और तुरंत गरमा गर्म परोसें।

सत्तू के पराठे के साथ पसंदीदा आचार और दही लें। (ऐसा करने से आपको एक बहुत ही अच्छा बिहारी रेसिपी का स्वाद आएगा)

सत्तू के पराठे बनाने के लिए जरूरी सुझाव

यदि आप भी हमारी तरह सत्तू के पराठे अपने घर में बनाना चाहते हैं तो, सत्तू के पराठे बनाते समय नीचे बताए गए कुछ जरूरी सुझाव जरूर ध्यान में रखें।

  1. लोई गूंदते समय पानी उतनी ही मात्रा में डाले जितनी जरूरत हो और हमेशा हल्के हाथों का इस्तेमाल करें जिस से लोई एकदम मुलायम बनें।
  2. सत्तू के पराठे सेंकते समय ध्यान रहे गैस की आंच तेज न हो, आंच तेज होने पर पराठे जल भी सकते हैं।